आधा सीसी (माइग्रेन दर्द )दूर करने का शाबर मन्त्र

मन्त्र
ॐ नमो आदेश गुरु को बन में ब्याई वानरी उछल  वृक्ष पर जाए
 कूद कूद शाखा चढ़ी कच्चे बन फल खाए 
आधा तोड़े आधा फोड़े आधा देय गिराए 
हंकारत हनुमंत जी आधासीसी  जाए !
विधि ....
आज के समय में बहुधा यह देखने में आता है की लोगों को माइग्रेन के दर्द की बड़ी ही विकट समस्या रहती है और इस रोग का इलाज भी कोई दिखाई नही देता है जब तक दवा खाओ आराम रहता है दवा का असर खत्म होते ही फिर दर्द शुरू हो जाता है .यह रोग अधिकतर महिलाओं को होता है  मेरे पास भी कई रोगी इस तरह के आये तो मैंने इस मन्त्र का बड़ा ही चमत्कारी प्रभाव देखा है . आप भी इस मन्त्र को याद कर लें जनता का कल्याण करें और श्री हनुमान जी के चरणों का ध्यान करते हुए मोर के पंख से झाडा कर  दें तो आधा सर  में होने वाले दर्द से तुंरत आराम मिल जाएगा  सिर्फ ग्यारह बार झाड़ा कर देने से पूर्ण आराम हो जाता है .
बाद में श्री हनुमान जी को प्रसाद का भोग अवश्य ही लगाना चाहिए.
जय श्री राम

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

शक्ति शाली सुलेमानी मंत्र ( कलाम )

वाणी की सिद्धि के लिये शक्तिशाली सरस्वती शाबर मन्त्र

धन प्राप्ति के लिए कीजिये इस शक्तिशालीश्री लक्ष्मी मन्त्र साधना को